TI ने गाया गाना, पुलिसकर्मियों संग जमकर थिरकी CSP, देखें वीडियो

TI ने गाया गाना, पुलिसकर्मियों संग जमकर थिरकी CSP, देखें वीडियो

गुना।विजय जोगी।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते 1 माह से अधिक समय बीत चुका है जिसमें पुलिसकर्मी दिन रात मेहनत पूर्वक अपनी ड्यूटी कर शहर सहित जिलेभर में सतत निगरानी 24 घंटे कर रहे हैं,यही नहीं वह अपनी ड्यूटी के साथ अनेकों जगह मानवता दिखाते हुए मानवियता का पाठ भी पढ़ा रहे हैं।शहर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया द्वारा पुलिसकर्मियों के तनाव और थकान को दूर करने के लिए अनूठी पहल की गई।सिटी कोतवाली में कल शाम को देशभक्ति जनसेवा के गीतों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर अपना हुनर नृत्य नाच कर दिखाया।

सीएसपी नेहा के साथ कोतवाली थाना प्रभारी अवनीत शर्मा और मौजूद पुलिस कर्मियों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके और उन्होंने अपना तनाव और थकान दूर करने का भरसक प्रयास किया।देशभक्ति गीतों पर थिरक रहे पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई खुद सीएसपी नेहा पच्चीसिया और कोतवाली टीआई ने की।पुलिसकर्मीओं का मनोबल नाच गाने के बाद काफी बड़ा और मौजूद पुलिस अफसरों का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला।इस सुनहरे अवसर पर कोई थिरक रहा था,कोई नाच रहा था,कोई ताली बजा रहा था और कोई हौसला अफजाई कर रहा था।सीएसपी के प्रयास से पुलिस कर्मियों की कल शाम काफी खुशनुमा हुई और सभी हंसते-हंसते अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हो गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews