
गुना, डेस्क रिपोर्ट। गुना के आरोन में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 3 पुलिसकर्मियों का उनके गृह ग्राम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, वही शहीद आरक्षक नीरज भार्गव का भी गुना में अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 12 साल के बेटे वंशी ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद नीरज को अंतिम विदाई देने विधायक जयवर्धन भी पहुंचे, उन्होंने इसे परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया, वही शहीद तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार की यथासंभव मदद करने की बात कही। गौरतलब है कि गुना के आरोन में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना में एक शिकारी नौशाद की भी मौत हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”709808314″]
यह भी पढ़ें… CG Board 2022: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, टॉपर्स को लेकर CM ने की बड़ी घोषणा, जल्द मिलेगा लाभ
वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इसमें जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई की जाए, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, जो आरोप लगाए जा हे है वह निराधार है।वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। गौरतलब है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले अपराधियों को राधौगढ़ किले का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने दिग्विजय सिंह से इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की है। वही इन आरोपों के बीच शिवपुरी से भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने राधौगढ़ किले पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए ट्वीट किया है।
मैं सहमत हूँ।
केंद्र में सरकार भाजपा की
मप्र में सरकार भाजपा की।
भाजपा सरकार जाँच करवाएँ जो भी दोषी हों उन्हें इस जघन्य अपराध करने की सख़्त से सख़्त सज़ा दें।
मेरी पूरी सहानुभूति उन तीन निर्दोष कर्तव्य निष्ट पुलिस कर्मियों के परिवार के साथ है जिन्होंने शहादत दी है। https://t.co/pkBnp7Qkgr— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) May 14, 2022
[dgv_vimeo_video id=”709808224″]
गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शिकारियों को @INCIndia नेता @digvijaya_28 के संरक्षण की बात सामने आ रही है।
अगर यह बात सत्य है तो अब राधौगढ़ किले पर भी बुलडोज़र चलना चाहिये ताकि दिग्विजय सिंह जी की इच्छा पूरी हो सके।@ChouhanShivraj @drnarottammisra @vdsharmabjp pic.twitter.com/xgVjsIo9hE— Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp) May 14, 2022
