
गुना, विजय कुमार जोगी। राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने किसान आंदोलन (farmers protest) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा है कि प्रधानमंत्री को अपनी जिद छोड़कर किसान विरोधी तीनों कानून वापस लेने चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम लोगों का पूरा समर्थन किसानों के साथ है।
गुना में पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इतना बड़ा आंदोलन आज तक विश्व में किसी ने नहीं देखा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी को किसान विरोधी कानून वापिस लेने चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसानों की हालत खराब होती जाएगी। दिग्विजय ने कहा कि हम हर तरह से किसानों के साथ हैं। बता दें कि पिछले 28 दिन से कृषि कानून वापस लेने की मांग के साथ हजारों किसान आंदोलन कर रहे हैं। ये दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही देशभर में अलग अलग स्थानों पर किसान इनका समर्थन कर रहे हैं।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

