वन मंत्री विजय शाह ने बताया कैसे बचेगा जंगल, राहुल गांधी पर कसा तंज

वन मंत्री विजय शाह ने बताया कैसे बचेगा जंगल, राहुल गांधी पर कसा तंज

गुना, संदीप दीक्षित। मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) का कहना है कि सिर्फ बंदूक के दम पर जंगल नहीं बचेगा।  जंगलों, वनों को बचाने के लिए जन जागरुकता लानी होगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा।

वन मंत्री विजय शाह अल्पकालीन दौरे पर आज गुना (Guna News) पहुंचे। उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं और विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में वन मंत्री विजय शाह ने का कहा कि जंगलों को बचाने के लिए जनजागरुकता जरूरी है। जंगलों पर लगातार हो रहे अतिक्रमण के सवाल पर विजय शाह ने कहा है कि सिर्फ बंदूकों की दम पर जंगल नहीं बचेंगे, बल्कि लोगों को जागरुक होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें – 20 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जनता का कल्याण हमारा लक्ष्य है, राजनीति में विचारों में अंतर् हो सख्त अहइ लेकिन सभी राजनीतिक दल यही करते हैं। उधर राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर वन मंत्री  विजय शाह ने तंज कसते हुए कहा कि वे भी अपनी पार्टी के लिए ये कर रहे हैं लेकिन राहुल जहां जाते हैं, वहां की सरकार निबट जाती है।

[dgv_vimeo_video id=”764977255″]

[dgv_vimeo_video id=”764977454″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews