गुना बमोरी के पूर्व विधायक पंडित कैलाश शर्मा का निधन, इलाके में शोक

गुना बमोरी के पूर्व विधायक पंडित कैलाश शर्मा का निधन, इलाके में शोक

गुना, विजय कुमार जोगी। गुना बमोरी के पूर्व विधायक पंडित कैलाश शर्मा का निधन हो गया है। सहज सरल व्यक्तित्व के धनी कैलाश शर्मा के निधन से इलाके में शोक की लहर है।

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे शायद पहले ऐसे जिलाध्यक्ष थे जिनकी नियुक्ति खुद इंदिरा गांधी ने की थी। अपनी साफ छवि व पार्टी के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे के कारण कैलाश शर्मा 25 साल तक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे। उन्हें सभी लोग प्यार से चाचाजी कहते थे।

उनकी समाज सेवा के प्रति भी गहरी रुचि थी व समाजहित में कई योगदान उनके नाम दर्ज है। उनके निधन पर पार्टी के बड़े नेताओं सहित क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews