गुना,संदीप दीक्षित। गुना (Guna) जिले में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। हमेशा की इस बार भी मौत को गले लगाने की वजह सामने नहीं आई है। घटना जिले के बीनागंज क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में हुई है।
जानकारी सामने आई है कि वृंदावन कॉलोनी बीनागंज में रहने वाले 35 वर्षीय नरेश पुत्र भूरेलाल प्रजापति ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में साड़ी के फंदे से झूलकर फांसी लगा ली। युवक ने घर के अंदर लगे पंखे पर फंदा लटकाया और झूल गया।
ये भी पढ़ें
1दिवाली से पहले गुना पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से जब्त किए पटाखे, चालक गिरफ्तार
2गुना के पुलिस शस्त्रागार में महिला एसपी ने की पूजा, हितिका वासल के साथ कलेक्टर भी रहे मौजूद
3गुना में धराया बाइक चोर गिरोह, 20 मोटरसाइकिल बरामद, पूछताछ जारी
4अमेजन से 90 हजार का मोबाइल मंगवाते, रिफंड लेकर 80 हजार में बेच देते, पुलिस ने 17 लाख के नए फोन बरामद किए
पड़ोसियों को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद कमरा तोड़कर युवक के शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नरेश प्रजापति की मौत की वजह क्या है?
