आखिर बेटे ने ऐसा क्या किया जिसके कारण पिता ने खुद तुड़वाया अपना मकान, जानें पूरा मामला

आखिर बेटे ने ऐसा क्या किया जिसके कारण पिता ने खुद तुड़वाया अपना मकान, जानें पूरा मामला

गुना,संदीप दीक्षित। गुना (guna) जिले के मधुसूदनगढ़ में दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपी के पिता ने अपना मकान तुड़वा दिया। मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के खेरखेड़ी निवासी आरोपी के पिता ने बेटे की घिनौनी हरकत से शर्मिन्दा होकर अपने खर्च पर मजदूरों को बुलाया और मकान तुड़वा है।

यह भी पढ़े…लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 : सीएम शिवराज ने की 2 बड़ी घोषणाएं, बेटियों को 12500 रुपये की पहली किश्त भी जारी

आपको बता दें कि 31 अक्टूबर को खेरखेड़ी में लगभग 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके खेत पर नितिन यादव नामक युवक ने दुष्कर्म किया था। जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी युवक ने किशोरी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था और धोखा देते हुए ज्यादती कर डाली।

यह भी पढ़े…पूर्व बिशप पी.सी सिंह को हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत, पढ़े पूरी खबर

हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर रात तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी का पिता बेहद शर्मिंदा है और खुद को सजा देने के लिए उन्होंने अपना मकान धराशायी करवाना शुरु कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”766432918″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews