गुना : बजरी को लेकर हुए विवाद मामले में 6 लोगों पर एफआईआर

गुना : बजरी को लेकर हुए विवाद मामले में 6 लोगों पर एफआईआर

गुना, संदीप दीक्षित। जिले के आरोन थानांतर्गत बरखेड़ाहाट में बजरी को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट मामले में 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में रामबाबू उर्फ भटोला अहिरवार निवासी बरखेड़ा हाट ने आरोन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े…अब पुलिस की इजाजत के बिना नहीं खुलेगे स्पा सेंटर, ब्यूटी पार्लर

[dgv_vimeo_video id=”668204999″]

शिकायत में कहा गया है कि दोपहर लगभग 12 से 1 बजे कुछ लोग एक वाहन में सवार होकर आए और उसे मकान बनाने के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली बजरी के बदले 20 हजार रुपए मांगने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। रामबाबू की शिकायत पर पुलिस ने कमल ठाकुर, आरिज खान, राममोहन प्रेम गुर्जर, मंगल सिकरवार और तीन चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”668204515″]

क्या है मामला

[dgv_vimeo_video id=”668319433″]

जिले के आरोन थानांतर्गत बरखेड़ाहाट गांव में गुरुवार को दोपहर लगभग 12 से 1 बजे एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने बजरी विवाद को लेकर मुख्य बाजार और सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। करीब 10-12 युवा हाथों में लाठियां लेकर दो युवकों को पीटने के लिए यहां से वहां दौड़ते रहे। उन्हें दौड़ा-दौड़कर पीटा गया, उनकी बाइक पर भी लाठियां बरसाईं। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है? बाद में जानकारी सामने आई कि आरोन क्षेत्र में बजरी को लेकर विवाद हुआ है इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”668315943″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews