गुना- दबंगों की दादागिरी, वन अमले से बलपूर्वक छुड़ाया ट्रैक्टर

गुना- दबंगों की दादागिरी, वन अमले से बलपूर्वक छुड़ाया ट्रैक्टर

गुना, संदीप दीक्षित। वन परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन करने के दौरान जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बलपूर्वक छुड़ाने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत वन विभाग के कर्मचारियों ने आरोन थाने में दर्ज कराई है।

खरगोन : वाहनों पर पत्थर फेंक लोगों में दहशत फैला रहे थे बदमाश, 3 आरोपियों गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि वन परिक्षेत्र आरोन और वन परिक्षेत्र गुना दक्षिण की टीम ने सामूहिक रूप से कार्रवाई करते हुए झाझोन में अवैध उत्खनन करने वाले दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए थे। वन विभाग का अमला जब्त किए गए वाहनों को लेकर जा रहा था तभी खिरिया के पास भीड़ ने उन्हें रोक लिया। शिकायतकर्ता बीट गार्ड विशाल शर्मा की शिकायत पर झाझोन के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह यादव, श्याम सिंह द्वारा भीड़ एकत्रित कर ली। दबंगों ने अपने चार पहिया वाहनों को रास्ते में अड़ाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक लिए और भय का माहौल बना दिया गया। इस भीड़ ने लाठी, फरसे, पत्थरों के साथ टीम को घेर लिया और ड्राइवरों से वाहन छुड़ाकर ले गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके की नजाकत को समझते हुए खुद को सुरक्षित बचाना उचित समझा और आरोन थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews