आम रास्ते पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

आम रास्ते पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

गुना,संदीप दीक्षित। गुना (guna) जिले की राघौगढ़ तहसील के खैजरा गुरुजी निवासी एक दर्जन से ज्यादा परिवारों ने दबंगों द्वारा आम रास्ते पर अतिक्रमण करने और लोगों को धमकाने की शिकायत की है। जिला मुख्यालय पर आवेदन देने आए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय तहसीलदार और पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए कलेक्टर कार्यालय आकर ज्ञापन देना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े…शिवराज सरकार की इस योजना से मिलेगा युवाओं को मिलेगा रोजगार, 888 युवाओं को होगा लाभ

खैजरा गुरुजी के संजू, मलखान सिंह, राजू, सोहन आदि करीब एक दर्जन लोग गुना कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि उनका गांव राघौगढ़ तहसील अंतर्गत आता है। यहां हनुमान मंदिर के पीछे करीब एक सैकड़ा वर्ष पुराना आम रास्ता है। जिसपर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। अतिक्रमणकारी ग्रामीणों को आम रास्ते से निकलने पर धमकी दे रहे हैं, महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है।

यह भी पढ़े…Guna : ट्रेन की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

इस मामले की शिकायत राघौगढ़ तहसील से भी की है। जिन्होंने ग्रामीणों को यह कहकर वापस लौटा दिया कि वह दो बार मौके पर सीमांकन कर चुके हैं, बार-बार एक ही मामले में कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन के मौके से रवाना होते ही आरोपी रास्ते को कब्जे में लेते हैं और ग्रामीणों के आवागमन पर रोक लगा दी जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें अब गुना कलेक्टर से ही मदद की उम्मीद है।

[dgv_vimeo_video id=”769445689″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews