Guna News : पंचायत मंत्री का भतीजा बताने वाले मामले में आया नया मोड़, जानें

Guna News : पंचायत मंत्री का भतीजा बताने वाले मामले में आया नया मोड़, जानें

गुना, संदीप दीक्षित। मध्यप्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया का भतीजा बताकर हंगामा करने वाले युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक दिन पहले पंचायत मंत्री और भाजपा प्रवक्ता के बयानों में युवक को कांग्रेस नेता हेमराज सिंह सिसौदिया का पुत्र बताया जा रहा था। बुधवार को हेमराज सिंह सिसौदिया मीडिया के सामने आए और पंचायत मंत्री व भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

यह भी पढ़े…Bhind: अपनी मर्जी से स्कूल चलाते हैं यहां के शिक्षक, पोल खुली तो पत्रकारों को जेल भेजने की धमकी दी

हेमराज सिंह सिसौदिया ने उल्टा पंचायत मंत्री पर आरोप जड़ा कि आरोपी युवक उदयराज सिसौदिया उनका करीबी है। हेमराज ने कुछ तस्वीरें और दस्तावेज पेश करते हुए बताया कि उदयराज सिसौदिया गुना से लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर तक महेंद्र सिंह सिसौदिया के साथ देखा गया। इससे पता चलता है कि वह पंचायत मंत्री का करीबी है। जब वह मुसीबत में पड़ गया है तो पंचायत मंत्री ने उसका साथ छोड़ दिया।

[dgv_vimeo_video id=”672742496″]

यह भी पढ़े…कर लें तैयार अपनी विशलिस्ट ! फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल होंगे कल से शुरू , कपड़ों पर होगी 80% तक की छूट

आरोपी युवक को हमेशा उत्पात करने वाला बताते हुए हेमराज सिंह सिसौदिया ने दावा किया कि उदयराज के खिलाफ बमौरी क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों से उलझने का मामला भी दर्ज है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, भाजपा प्रवक्ता ने झूठे तथ्य पेश किए हैं। जबकि उदयराज सिंह सिसौदिया से वह परिचित नहीं हैं। हेमराज सिंह ने दावा किया है कि उदयराज की हरकत के बाद पंचायत मंत्री ने भी उनके सिर से अपना हाथ खींच लिया। यानी मुसीबत के समय पंचायत मंत्री अपने ही खास व्यक्ति के काम नहीं आ रहे हैं। यही भाजपा का असली चरित्र है। हेमराज सिंह की पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस के शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के साथ-साथ उनके पुत्र भी नजर आए।

[dgv_vimeo_video id=”672743134″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews