Guna News : मेडीकल पर बिक रहीं गर्भपात की दवाएं, वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची टीम खाली हाथ लौटी

Guna News : मेडीकल पर बिक रहीं गर्भपात की दवाएं, वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची टीम खाली हाथ लौटी

गुना, संदीप दीक्षित। गुना के एक मेडीकल स्टोर पर गर्भपात की दवा बेचे जाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। टीम ने कैंट स्थित इस मेडीकल स्टोर पर जांच की तो उसे कुछ नहीं मिला। अधिकारियों ने दो घंटे तक मेडीकल में दवाओं का स्टॉक और बिल भी देखे, लेकिन प्रतिबंधित दवाएं बेचे जाने की पुष्टि नहीं हुई।

यह भी पढ़े…MP में वृक्षारोपण संकल्प दिवस के रूप में मनेगा विश्व पर्यावरण दिवस, आदेश जारी

[dgv_vimeo_video id=”716782195″]

दरअसल, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दावा किया जा रहा था कि कैंट के सदर बाजार क्षेत्र में संचालित दुबे मेडीकल स्टोर पर गर्भपात करने की प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही हैं। मामला संगीन था इसलिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. बुनकर के निर्देशन में विभाग की टीम थोड़ी देर बाद ही मेडीकल स्टोर पर पहुंच गई। पूरे स्टोर की तलाशी ली गई।

[dgv_vimeo_video id=”716782459″]

यह भी पढ़े…Guna News : सड़क और नाली की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो करेंगे मतदान का बहिष्कार

डिस्ट्रीब्यूटर से प्राप्त करने वाले बिलों की भी बारीकी से जांच की गई, लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला कि मेडीकल स्टोर गर्भपात की प्रतिबंधित दवाएं बेचता है। अंतत: स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी वापस लौट गए।

[dgv_vimeo_video id=”716782783″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews