Guna News : भू माफिया के खिलाफ गुना में बड़ी कार्रवाई, 4 करोड रुपए की सरकारी जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त

Guna News : भू माफिया के खिलाफ गुना में बड़ी कार्रवाई, 4 करोड रुपए की सरकारी जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त

गुना, संदीप दीक्षित। गुना के नानाखेड़ी क्षेत्र में राजस्व पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बेशकीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। उमरी रोड इलाके की जमीन पर धर्म स्वरूप लोधा ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इस मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किए।

[dgv_vimeo_video id=”671082314″]

हम आपको बता दें कि कब्जा धारी व्यक्ति में जब सरकारी जमीन से खुद कब्जा नहीं हटाया तो तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान जेसीबी की मदद से पक्का अतिक्रमण तोड़ते हुए अतिक्रमण करता के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का क्षेत्रफल 5200 स्क्वायर फीट बताया जा रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक अतिक्रमण करता आपराधिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति है और उस पर अब तक कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले भी धर्म स्वरूप लोधा ने इसी जमीन पर कब्जा किया था जिसे जिला प्रशासन एक बार हटा चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”671082752″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews