CAA को प्रदेश में लागू करने बीजेपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

CAA को प्रदेश में लागू करने बीजेपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

गुना| विजय जोगी| नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज गुना जिले में बीजेपी ने कलेक्ट्रेट घेराव कर विशाल रैली निकालकर सरकार से इस कानून को मध्य प्रदेश में लागू करने को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गुना कलेक्ट्रेट पहुंचे|  जहां पर राज्यपाल के नाम गुना कलेकटर भास्कर लक्षकार को ज्ञापन सौंपा गया |   बीजेपी द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव के साथ ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा गया था साथ ही इस कार्यक्रम में बड़े बीजेपी के नेताओं ने भागीदारी लेते हुए सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और कहा कि अगर इस कानून को लागू नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर बीजेपी इस कानून को लागू करने सड़कों पर उतरेगी| 

बीजेपी नेताओं ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास करा दिया है लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने अभी तक इस कानून को मध्य प्रदेश में लागू नहीं किया है इसीलिए आज हमने गुना कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जल्द से जल्द कमलनाथ सरकार इस कानून को मध्यप्रदेश में भी लागू करें|

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews