Guna News: जमीन के विवाद में दबंगों ने महिला को जिंदा जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Guna News: जमीन के विवाद में दबंगों ने महिला को जिंदा जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

गुना, संदीप दीक्षित। Guna News:- मध्यप्रदेश के गुना जिले में दलित महिला को दबंगों ने कैरोसिन डालकर जिंदा जला दिया है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है, उसे गुना जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। गुना एसपी पंकज कुमार श्रीवास्तव से मिली जानकारी के मुताबिक बमौरी थाना क्षेत्र के धनोरिया निवासी रामप्यारी बाई जो अर्जुन सहरिया (45) की पत्नी है। यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 2.30 बजे की है जब रामप्यारी अपने खेत पर पहुंची थी। यहां प्रताप, हनुमत और श्याम धाकड़ के साथ उसका विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान तीनों लोगों ने रामप्यारी पर कैरोसिन डाल दिया और आग लगा दी, जिससे महिला झुलस चुकी है।
[dgv_vimeo_video id=”726320575″]

यह भी पढ़े… Indore News : नौकर ने सूने घर में किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना की जानकारी महिला के पति अर्जुन को ग्रामीणों से मिली। वह बदहवाश होकर अपने खेत पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीडि़त महिला को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने भोपाल रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन सहरिया की 6 बीघा जमीन पर कब्जा का केस बमौरी राजस्व न्यायालय में चल रहा था, जिसका फैसला मई महीने में आया और अर्जुन केस जीत गया।

यह भी पढ़े… मिताली राज को प्रधानमंत्री ने लिखी स्पेशल चिट्ठी, क्रिकेटर ने दिया दिल को छू जाने वाला रिप्लाई

इसके बाद भी आरोपी जमीन नहीं छोड़ रहे थे। शनिवार को रामप्यारी अपने खेत पर कब्जा लेने पहुंची थी, जहां आरोपियों से झड़प हुई और यह वीभत्स वारदात सामने आई है। फिलहाल बमौरी थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 भादवि के तहत केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और एक फरार हो चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews