Guna news: पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Guna news: पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
गुना, संदीप दीक्षित। कोरोनावायरस अपनी तीसरी लहर में तेज रफ्तार से बढ़ रहा है और अब इसकी चपेट में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी आ गये है। उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी।
रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने ट्वीट कर जानकारी सार्वजनिक की। खुद के कोरोनावायरस संक्रमित हो जाने की खबर के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में उन सभी लोगों से चेकअप करवाने की अपील की जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं। 

यहां भी देखें- Dabra news: युवक को घर बुलाकर वीडियो बनाया, फिर शुरू की ब्लैक मेलिंग, मामला पुलिस में पहुंचा तो महिला फरार

गुना जिले के राधौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे। जयवर्धन सिंह लगातार प्रदेश में हुई ओलावृष्टि के बाद कई दिनों से ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आपको बता देंं कि मध्य प्रदेश केेे अधिकांश जिलों में पिछले दिनों हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी बर्बाद हो गई है।

यहां भी देखें-  DabraNews : नाबालिग का अपहरण फिर हत्या, शव चंबल नदी में फेंका

कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी और प्रशासन के लोग लगातार किसानों के खेत पर जाकर ओलावृष्टि से हुई नुकसान का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में जयवर्धन सिंह भी दौरें कर रहे थे ‌।

यहां भी देखें- Dabra News : नाबालिग का अपहरण फिर हत्या, शव चंबल नदी में फेंका

 
आपको बता दें कि देश भर की तरह इन दिनों गुना जिले में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। सोमवार को यहां 42 कोरोना पॉजिटिव लोग मिले थे। इसकेे अलावा देश भर में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर में अभी तक लगभग ढाई लाख से अधिक लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। वही कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन केेे पेशेंट की संख्या भी 9000 का आंकड़ा पार कर चुकी है।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews