Guna News : कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Guna News : कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Guna Crime News : गुना जिले में कलेक्शन करने बमोरी की ओर जा रहे दो एजेंट से बदमाशों ने 62 हज़ार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गुना निवासी अभिषेक पुत्र दयाराम पाल और देवेंद्र जाटव लोडिंग वाहन से माल का कलेक्शन कर गुना की ओर आ रहे थे इसी दौरान अमरोद गांव के पास दो बाइक पर सवार होकर आए चार लोगों ने उन्हें रोका और रास्ता पूछने लगे। अभिषेक रास्ता बता ही रहा था इसी दौरान एक बदमाश ने उसकी कमर में चाकू अड़ा दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू

बदमाशों ने दोनों एजेंटों की आंखों में मिर्ची पाउडर की डाला जिससे उन्हें कुछ दिखाई ना दे। उसके बाद चारों बदमाश लोडिंग वाहन में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर बमोरी की ओर भागने के निकले। कैंट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है बदमाशों की तलाश की जा रही है।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews