
Guna News : गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव कुए से बरामद होने के बाद आक्रोशित परिजनों और यादव समाज ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। युवक बजरंगगढ़ के सतनपुर का निवासी था, जो 12-13 फरवरी को लापता हो गया था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे। बुधवार को लापत युवक नीलम सिंह यादव का शव पड़ोसी गांव बरखेड़ागिर्द के एक गांव में बरामद हुआ है।
यह है मामला
परिजनों को आशंका है कि गांव का एक कृषक परिवार हिरण का शिकार करने के लिए करंट के तार बिछाकर रखता था, संभवत: इन्हीं तारों की चपेट में आकर नीलम सिंह यादव की मौत हुई है। इसके बाद यादव समाज के नेतृत्व में पहले एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। बाद में आक्रोशित परिजनों ने हनुमान चौराहे पर चक्काजाम लगा दिया और आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
[dgv_vimeo_video id=”799053020″]
पुलिस व वन विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप
इस बीच जानकारी सामने आई है कि आरोपियों के खेत से एक हिरण का शव बरामद किया गया है, जिसे वन विभाग के अधिकारी अपने साथ ले गए हैं। पूरे प्रकरण में पुलिस, वन विभाग पर लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। परिजनों की ओर से कहा जा रहा है कि नीलम सिंह यादव की मौत लापता होने के तुरंत बाद हो गई थी, उसका शव छिपाया जा रहा था।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”799051414″]
