Guna News : पुलिस कस्टडी से भाग रहे दो बदमाशों का शार्ट एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी घायल

Guna News :  पुलिस कस्टडी से भाग रहे दो बदमाशों का शार्ट एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी घायल

गुना, संदीप दीक्षित। जिले के आरोन गोलीकाण्ड में पकड़े गए दो आरोपियों (शिकारियों) ने पुलिस के हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस जवानों ने शॉर्ट एनकाउंटर के जरिए काबू में किया और गिरफ्तार कर लिया है। गोली बदमाशों के पैर में लगी, उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

घटनाक्रम राघौगढ़ क्षेत्र में मालोनी के जंगलों का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी शानू और मोहम्मद जिया को शिकार किए गए हिरण की बरामदगी के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम भोढनी की घाटी पर पहुंचने पर शानू ने बजरंगगढ़ थाना प्रभारी अमित अग्रवाल की पिस्टल छीनने का प्रयास किया और पुलिस वाहन की स्टेयरिंग भी मोड़ दी, जिससे पुलिस वाहन एक खाई में जा गिरा।

ये भी पढ़ें – Bhopal News : थाना प्रभारी सहित पांच पर गिरी गाज, आरोपी ने थाने में लगाई थी फांसी

मौका देखकर बदमाश भागने लगे लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया। इस दौरान संघर्ष हुआ और एसआई अमित अग्रवाल व वाहन चालक आरक्षक दीपक ओझा घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस पर अटैक किया तो पुलिस ने फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां मारकर शॉर्ट एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – 2 दिन पहले ही की थी शूटिंग, और आज बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी का पंखे से लटका मिला शव

बताया गया कि पुलिस आरोपियों को वाहन से उतार रही थी, इसी दौरान इन्होंने मौका देखकर भागने की कोशिश की थी। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि कस्टडी से भागने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अलग से एक और मामला दर्ज कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”710079785″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews