Guna News : बाइक से पुल पार करते समय युवक नदी में बहा, तलाश जारी

Guna News : बाइक से पुल पार करते समय युवक नदी में बहा, तलाश जारी

गुना, संदीप दीक्षित। गुना (guna) जिले के खेराड और सुठालिया के बीच बने पुल को पार करते समय एक युवक बाइक सहित पार्वती नदी में बह गया। उसे तलाशने में पुलिस और अन्य अधिकारी जुटे रहे। लेकिन सोमवार देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़े…डबरा: नगर पालिका की पहली बैठक में पार्षदों का विरोध, शहर के विकास का दिया हवाला

बता दें कि मधुसूदनगढ़ क्षेत्र की यह घटना है। दरअसल तुलसीपुरा गांव के सुरेंद्र गुर्जर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुलिया चढ़ गई। उनके साथ एक अन्य साथी भी था। लेकिन वह पानी देखकर सुरेंद्र की बाइक से उतर गया, बोला कि वह इसे पार नहीं करुंगा। लेकिन सुरेंद्र ने तेज बहाव के बीच ही अपनी बाइक निकाल दी। इससे वह फिसलकर गिरे और पानी में बह गए। यह घटना रविवार-सोमवार रात की बताई जाती है। घटना के बाद से ही सुरेंद्र को तलाशा जा रहा है।

यह भी पढ़े…यहां पढ़िए 10 अक्टूबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

4 साल से नहीं बना पुल कई लोगों की हुई मौत
खेराड और सुठालिया के बीच एक नवीन पुलिया का काम जारी है। यह काम पिछले 4 साल से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से अक्सर बारिश के समय लोग पुरानी पुलिया से निकलते हैं, जो पानी में डूब जाती है। यही कारण है कि इस अवधि में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। यह स्थल गुना और राजगढ सीमा क्षेत्र में आता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews