Guna News : महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

railway station in Singrauli district

a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station

Guna Rape News : गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के बिलौदा गांव में एक महिला के साथ पड़ोसी कृषक द्वारा दुष्कर्म करने की जघन्य वारदात सामने आई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला एसआई द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह है मामला

बता दें कि बिलौदा निवासी 43 वर्षीय महिला का आरोप है कि वह अपने खेत पर सरसों की फसल में पानी दे रही थी। तभी नवल सिंह भिलाला मौके पर आ गया। उसने महिला को अकेला देखकर उसे जमीन पर पटक दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। नवल सिंह ने क्रूरता से पेश आते हुए महिला के साथ बलात्कार किया।

गौरतलब है कि इस वारदात के दौरान महिला का पति मौके पर आ गया तो आरोपी वहां भाग निकला। वारदात से दुखी होकर महिला अपने पति के साथ म्याना थाने में पहुंची और नवल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी है।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews