गुना: पुलिस पर शराब कारोबारियों के साथ मिलकर दबंगई का आरोप,महिलाओं से मारपीट

गुना: पुलिस पर शराब कारोबारियों के साथ मिलकर दबंगई का आरोप,महिलाओं से मारपीट

गुना/विजय कुमार जोगी

गुना में मंगलवार रात फतेहगढ़ पुलिस का हिटलरशाही रवैया देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक एक शराब संचालक के कहने पर फतेहगढ़ पंचायत के थावरा के टपरो पर कच्ची शराब पकड़ने के लिये थाना प्रभारी और उनकी टीम पहुंची थी। लेकिन आरोप है कि यहां पहुंचकर पुलिस ने घरों में घुसकर छानबीन की और इसका विरोध करने पर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में रेखा नाम की महिला को चेहरे पर गंभीर चोट आई है वहीं रेखा की भाभी को भी पैर में चोट लगी है।

इसी दौरान महिलाओं के साथ मार पीट होते देख कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। इस पूरे मामले के बाद लोगों ने फिर आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस शराब कारोबारियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान यहां शराब कारोबारियों ने ब्लैक में दुगुनी कीमत पर शराब बेचकर खूब चाँदी काटी। इस पूरे गोरखधंधे में पुलिस ने भी कारोबारियों का सहयोग किया है।

आरोप है कि फतेहगढ़ थाना प्रभारी रामबाबूू शर्मा की मनमानी के चलते यहां अराजकता का माहौल है और हालात ये है कि पुलिस अधीक्षक के आदेशों की भी खुलेआम अनदेखी की जा रही है। राजस्थान सीमा से अवैध रूप से लोगों को भी मध्यप्रदेश में आने की इजाजत दी जा रही है। यहां तक कि इस थाने में पदस्थ पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को भी थाना प्रभारी का ही खुला संरक्षण है, और यही वजह है कि आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं जिसके बाद पुलिस अधीक्षक को आरोपियों की गिरफ्तारी परर इनाम की घोषणा करना पड़ी है । लोगों का कहना है कि खुलेआम मारपीट करने वाले थाना प्रभारी यह कहने में भी नहीं चूकते हैं कि एसपी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। इस थाने में पदस्थ थाना प्रभारी की कारगुजारियों की कई शिकायतें पहले भी की जा चुकी है लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews