स्कूल की फ़ेयरवेल पार्टी में छात्रा पर चलाई गोली, रात में आरोपी युवक का शव पटरी किनारे मिला

Bhopal- Elderly woman dies of hunger

Guna- Youth’s Dead Body Found : मध्यप्रदेश के गुना में एक युवक का श पटरी किनारे पड़ा मिला, इस युवक ने पहले रविवार दोपहर को एक स्कूल में छात्रा पर कट्टे से गोली चलाई, छात्रा इस हादसे में बाल बाल बच गई लेकिन उसके हाथ में छर्रे लग गए, उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की थी कि पटरी के पास किसी युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली, मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा शव उसी युवक का था जिसने दोपहर में छात्रा पर गोली चलाई थी।

पहले थी दोस्ती फिर घरवालों के दवाब में लड़की ने बात करना किया बंद 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुना में रविवार दोपहर नजूल कॉलोनी स्थित डीएनडी कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट्स की फेयरवेल पार्टी चल रही थी। तभी 20 साल का राहुल कुशवाह नाम का युवक स्कूल आया। उसने 12वीं की छात्रा वर्षा सेन को बाहर बुलाया। वह लड़की पर बात करने का दबाव बना रहा था, राहुल पहले देर तक स्कूल के गेट पर टहलता रहा फिर उसने एक बच्चे को अंदर भेजकर लड़की को बुलवाया, इसके बाद मिलने आई लड़की ने जब उससे बात करने से इंकार करते हुए गेट से अंदर आने का प्रयास किया तो नाराज भी लड़की के पीछे पीछे  स्कूल के अंदर घुस आया और उसने  कट्टे से लड़की पर गोली चला दी। ये घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। अच्छी बात ये रही कि गोली छात्रा के पास से गुजर गई। हाथ में छर्रे लगने से छात्रा घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह पूरा वाकया स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। छात्रा की माने तो राहुल और वह आपस में दोस्त थे लेकिन घरवालों ने उसे राहुल से बात करने से मना कर दिया था जिसके बाद वह राहुल से बात नहीं कर रही थी लेकिन राहुल लगातार उस पर दवाब बना रहा था की अगर उसने बात नहीं तो वह या तो उसे या फिर उसके भी को मार डालेगा, रविवार को भी उसने नेहा पर यही दवाब बनाया।

पटरी किनारे मिला शव 

बताया जा रहा है कि नेहा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली की पटरी किनारे एक शव पड़ा है पुलिस मौके पर पहुंची तो शव आरोपी राहुल का निकला, आरोपी राहुल कुशवाह का शव शहर से करीब 10 से 11 किलोमीटर दूर महुगढ़ा में रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews