Guna : झूठ बोलने पर नगर पालिका सीएमओ को प्रभारी मंत्री ने पहनाई माला

Guna : झूठ बोलने पर नगर पालिका सीएमओ को प्रभारी मंत्री ने पहनाई माला

गुना,संदीप दीक्षित। प्रदेश के ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर के गुना (guna) दौरे के दौरान कुछ अजब नजारे देखने को मिले। अस्पताल दौरे के बाद वह बोहरा चौराहे के पास पालिका कांपलेक्स देखने पहुंचे। वहां उन्होंने एक हम्माल को देख उसके हालचाल पूछे। उसने अब तक उसकी पात्रता पर्ची नहीं बनी है। नगर पालिका सीएमओ के प्रति नाराज हुए। हम्माल को अपनी गाड़ी में बैठा कर वे सीधे नगरपालिका पहुंच गए। वहां इस व्यक्ति की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़े…आखिर जयवर्धन सिंह ने किसे कहा पनौती?

[dgv_vimeo_video id=”759490901″]

सीएमओ ने प्रभारी मंत्री तक से बोला झूठ
मंत्री ने नगर पालिका सीएमओ ईशांक धाकड़ से पूछा कि नगरपालिका में जो सेवाएं दी जा रही हैं उसका सूचना बोर्ड कहां पर लगा है। इस पर सीएमओ ने कहा कि नीचे लगा हुआ है। इसकी पुष्टि करने के लिए प्रभारी मंत्री उस स्तर पर पहुंचे जहां पर बोर्ड लगाने की जानकारी दी गई थी। लेकिन इस स्थल पर कोई भी सूचना बोर्ड चस्पा नहीं था। इसे देख प्रभारी मंत्री नाराज हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”759491177″]

यह भी पढ़े…MP NEET UG Counselling : शुरू हुई एमपी नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

[dgv_vimeo_video id=”759489082″]

सीएमओ को पहनाई माला
प्रभारी मंत्री तक को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने सीएमओ ईशांक धाकड़ के गले में माला पहना दी। यह माला सम्मान में नहीं बल्कि तंज कसते हुए पहनाई गई।

[dgv_vimeo_video id=”759489273″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews