लक्ष्मण सिंह ने फिर साधा अपनी ही पार्टी पर निशाना,कहा-“तांत्रिकों के सहारे है कांग्रेस”

लक्ष्मण सिंह ने फिर साधा अपनी ही पार्टी पर निशाना,कहा-“तांत्रिकों के सहारे है कांग्रेस”

गुना/विजय कुमार जोगी

भोपाल। अक्सर पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वाले चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह(lakshman singh) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए है और उपचुनाव (by election) में कांग्रेस पार्टी (congress) द्वारा तंत्र मंत्र का सहारा लेने की बात कही है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी दिनों में 27 सीटों पर उपचुनाव (By-election) होने है, इसको लेकर दोनों ही पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं अब कांग्रेस तंत्र मंत्र के भरोसे उपचुनाव जीतनी की तैयारी में है। कांग्रेस (Congress) इस उपचुनाव को जिताने के लिए तांत्रिक बाबाओं की मद ले रही है। यह कहना है दिग्विजय सिंह के भाई (Digvijay Singh’s Brother) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक लक्षमण सिंह (MLA Lakshman Singh) का।

27 सीटों पर होने रहे उपचुनाव में से 26 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था लेकिन विधायकों के पार्टी छोड़ने के साथ कांग्रेस को इन सीटों को बचा बड़ी चुनौती साबित होगी। ऐसे में कांग्रेस अब उपचुनाव जितने के लिए तंत्र-मंत्र का रास्ता अपना रही है। चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर के दी है। अपने ट्वीट में लक्ष्मण सिंह ने लिखा है, “हम कांग्रेस के साथी,भा ज पा,संघ की विचारधारा को निरन्तर कोसते हैं,मैं भी उनकी विचार धारा से सहमत नहीं हूँ।परंतु कांग्रेस की विचार धारा कहाँ लुप्त हो गई कि चुनाव में हमें”दुष्ट’ तांत्रिक बाबाओं की मदद लेनी पड़ रही है?”

लक्ष्मण सिंह के इस ट्वीट ने प्रदेश की सियासत में एक और चर्चा के मुद्दे को जन्म दे दिया है। बतादें लक्ष्मण सिंह ने पहले भी कई बार पार्टी लाइन से खिलाफ जा कर कई बार बयान दिए है। लक्षमण सिंह ने नागरिकता कानून को लेकर बीजेपी के पक्ष में बयान दिए है वहीं वें कमलनाथ को मजबूर मुख्यमंत्री बता चुके है। जिससे पार्टी को कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews