Lok Sabha Election 2024 : अमित शाह ने सांसद केपी यादव की तारीफ की, बोले इनकी चिंता BJP करेगी

गृह मंत्री अमित शाह आज मप्र के दौरे पर हैं वे गुना और राजगढ़ क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के वोट अपील करने आये हैं अशोकनगर जिले में पिपरई के मंडी केंपस में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट अपील करते हुए वर्तमान सांसद केपी यादव की जमकर तारीफ की।
amit shah

Lok Sabha Election 2024 : गुना अशोकनगर सीट पर प्रचार करने आये गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद केपी यादव की जबरदस्त तारीफ की, उन्होंने कहा कि केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है उनकी चिंता मुझपर छोड़ देना आपको करने की जरुरत नहीं भाजपा उनके भविष्य की चिंता करेगी।

पिछले चुनाव में केपी यादव ने सिंधिया को हराया था  

गुना अशोकनगर लोकसभा सीट पर भाजपा ने इस बार अपने वर्तमान सांसद केपी यादव को टिकट ना देकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया है, गौरतलब है कि पिछले चुनाव में जब सिंधिया कांग्रेस प्रत्याशी थे और केपी यादव भाजपा प्रत्याशी थे (कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये थे) तब उन्होंने सिंधिया परिवार की इस पारंपरिक सीट को जीतकर इतिहास बना दिया था, उन्होंने लाखों वोटों के अंतर से सिंधिया को हराया था।

टिकट कटने के बाद केपी यादव की नाराजगी की ख़बरें भी आई थी 

टिकट कटने के बाद केपी यादव की नाराजगी की ख़बरें भी सामने आईं लेकिन उन्होंने भाजपा के अनुशासित सिपाही होने का परिचय दिया और पार्टी को मैसेज दिया कि मैं टिकट के लिए जनता की सेवा के लिए भाजपा से जुड़ा हूँ उनके इस मैसेज का कितना असर पार्टी में हुआ इसका अंदाजा अमित शाह की तारीफ से पता चलता है।

केपी यादव और सिंधिया द्वारा कराये विकास कार्यों पर भाजपा मांग रही वोट 

गुना अशोकनगर लोकसभा क्षेत्र में सांसद केपी यादव ने अपने प्रयासों से बहुत विकास कार्य कराये फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद बहू त्विकास कार्य कराये जिसके आधार पर अब भाजपा यहाँ वोट मांग रही है, आज सिंधिया के लिए वोट अपील करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी जमकर तारीफ की।

अमित शाह ने की तारीफ, बोले केपी यादव की चिंता BJP करेगी  

अमित शाह ने कहा कि केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है केपी यादव की चिंता मुझपर छोड़ देना आपको करने की जरुरत नहीं है, भाजपा हमारे  भाई केपी यादव के भविष्य की और उनको आगे बढ़ाने की सभी तरह की चिंता करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews