नगर पंचायत सीईओ के खिलाफ आवेदन, जनसमस्याओं को लेकर लापरवाही का आरोप

नगर पंचायत सीईओ के खिलाफ आवेदन, जनसमस्याओं को लेकर लापरवाही का आरोप

गुना, विजय कुमार जोगी। चाचौड़ा बीनागंज नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने नगर पंचायत सीईओ पर जनसमस्याओं के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन सीएमओ इस समस्या के प्रति घोर लापरवाह हैं।

प्रबल प्रताप सिंह ने पत्रकारों के बात करते हुए कहा कि उन्होंने एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल को नगर पालिका सीएमओ के विरुद्ध आम जनता को पेयजल समस्या एवं अनेक समस्याओं को लेकर आवेदन दिया है। उन्होने कहा कि सीएमओ द्वारा बरती जा रही उदासीनता और लापरवाही के कारण विगत 1 महीने से नगर पंचायत चाचौड़ा बीनागंज क्षेत्र में जल प्रदाय व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। ना तो समय पर नलों से पानी आ रहे हैं और ना ही जल प्रदाय की कोई वैकल्पिक व्यवस्था है। सर्दियों में सुबह 4:00 बजे कभी 5:00 बजे रात को 8:00 बजे अभी रात को 12:00 बजे कोई भी टाइम निश्चित नहीं है। जब पानी की खपत कम है तब ये हाल है तो गर्मियों में हालत कितनी बदतर हो जाएगी इसकी कल्पना अभी से की जा सकती है।

उन्होने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों का कहना कि हम सीधे कोई समस्या हल नहीं कर सकते, आप सीएमओ से संपर्क करें क्योंकि सीएमओ मैडम ने हमसे सीधे फोन लगाने से मना किया है। उनका आरोप है कि पेयजल व्यवस्था बिगड़ने पर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं करती है, जहां पेयजल लाइन खराब होने और टूटफूट होने पर उसे सुधारने के लिए जब वाउचर लगाते हैं तो सीएमओ मैडम उसे पास नहीं करती है। जब कभी आम जनता द्वारा सीएमओ मैडम को फोन लगाया जाता है तो वह फोन नहीं उठाती हैं और नगरपालिका में भी समय पर नहीं आती हैं जिससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। उन्होने चेतावनी दी कि अगर शीघ्रातिशीघ्र  पेयजल समस्या व आमजन की शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो महिलाओं एवं समस्त जनता जनार्दन के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और नगर पंचायत का घेराव किया जावेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews