नगरीय प्रशासन मंत्री ने की ‘लाडो अभियान’ की शुरुआत

नगरीय प्रशासन मंत्री ने की ‘लाडो अभियान’ की शुरुआत

गुना। विजय जोगी।

जिले के राघोगड़ में महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाडो अभियान की शुरुआत में आज नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह अपने गृह नगर राघोगड़ पहुंचे। जहां पर नगरी प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गांव की महिलाओं में भी जागरूकता हो और इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता आई है। हमारा दायित्व रहेगा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जो कि ग्रामीण अंचल में रहती हैं उनको लाडो अभियान से जोड़कर जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री जयवर्धन सिंह ने लाडो अभियान के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण जैसे गैरकानूनी कामों पर अंकुश लगाने के लिए शपथ भी दिलाई साथ ही के कार्यक्रमों का एवं नृत्य भी इस कार्यक्रम में आयोजित किए गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews