VIDEO: मंत्री जी बोले- मोदी में अकबर जैसी हीरे छांटने की क्षमता, सिंधिया को इसीलिए चुना

महेन्द्र सिंह सिसौदिया

गुना, संदीप दीक्षित। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अकबर की तरह योग्य व्यक्ति का चुनाव करने वाला बताया है। गुना में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री जी ने पिछले लोकसभा चुनाव में सिंधिया की हार को गलती बताते हुए उनसे बड़प्पन दिखाते हुए क्षमा देने की बात की।

यह भी पढ़े.. CM Morning Meeting: सीएम ने थपथपाई इस कलेक्टर की पीठ, बोले- एक्शन और प्रोत्साहन साथ साथ हो

दरअसल, मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास समर्थक माने जाते हैं। जब सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा तो सिसोदिया भी उनके पीछे पीछे चले आए और उप चुनाव में जीतने के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश की सरकार में मंत्री बन गए। जाहिर सी बात है कि राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए महाराज की जय जयकार का कोई भी मौका हाथ से देना नहीं जाना चाहते।

गुना में आयोजित एक कार्यक्रम में गुरुवार की रात सिंधिया की उपस्थिति में सिसोदिया ने कहा कि अकबर इसलिए बड़ा था कि उसके पास 9 हीरे थे। उसमें क्षमता थी कि वह योग्य व्यक्ति को छाट लेता था। ठीक ऐसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भी वही क्षमता है और उन्होंने देश का सर्वश्रेष्ठ हीरा ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में चुनकर अपने मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किया है।

यह भी पढे.. MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 4 पंचायत सचिव निलंबित, 27 को नोटिस, 5 का वेतन काटा

सिसोदिया ने कहा कि सिंधिया के मंत्री पद संभालने के पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्थिति बहुत खराब थी जो अब तेजी के साथ विकसित हो रही है। सिसोदिया ने 2019 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकसभा में हार को लेकर कहा कि महाराज आप बड़े हो। क्षमा बड़न को चाहिए। उन्होंने बीजेपी की 2019 में हुई जीत को गलती बताते हुए कहा कि जो गलती हुई सो हुई। गुना की जनता हमेशा आपके साथ थी है और रहेगी।

[dgv_vimeo_video id=”711912193″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews