खेत पर दुखद हादसा, करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

खेत पर दुखद हादसा, करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

गुना/विजय जोगी

एक दुखद हादसे में खेत पर करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। कुम्भराज तहसील के ग्राम भूमलखेड़ी में अपने ही खेत पर एक ही परिवार के तीन लोगो की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में बिजली का तार बंध रहा था जिसमें गांव में अक्सर लोग अवैध रूप से  बिजली का उपयोग करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत में बिजली के खंभे से बंधे तार पर कपड़ा सुखाने से यह करंट लगना बताया गया है। गीता बाई लोधा उम्र 48 वर्ष, गुलाब सिंह लोधा 50 वर्ष एवं उनके पुत्र कमलेश लोधा 28 वर्ष को करंट लगा और वो सब एक दूसरे को बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews