गुना में मोदी का बड़ा हमला, कांग्रेस के विकास मॉडल को बताया लापता मॉडल, इंडी गठबंधन पर जमकर साधा निशाना

MP Election 2023 PM Modi In MP

MP Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एमपी के ग्वालियर चंबल अंचल में चुनावी सभा को संबोधित किया, गुना में आयोजित आमसभा में मोदी ने केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया वहीँ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कांग्रेस के विकास के मॉडल को लापता मॉडल बताया। मोदी ने मंच से बिना नाम लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा।

धूप में तप रहे लोगों से मोदी ने मांगी क्षमा, बोले आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा 

मोदी ने कहा गुना अपने आप में इतिहास को समेटे हुए है यहाँ में एमपी के भविष्य की बात करने आया हूँ , यहाँ पंडाल छोटा पड़  गया है लोग धूप में तप रहे हैं मैं क्षमा मांगता हूँ लेकिन जो तप रहे हैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी तपस्या बेकार नहीं जाएगी विकास के रूप में आपको लौटाउंगा।

एक तरफ डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल डेंजर लोग : मोदी 

ग्वालियर चम्बल का मूड वाकई में ऊर्जा से भरा है , आपकी उर्जा उत्साह बता रहा है कि फिर एक बार भाजपा सरकार , मेरे परिवारजनों आज एमपी ने एक तरफ डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल डेंजर लोग हैं , एक इंजन केंद्र का एक भाजपा सरकार का, यानि तेजी से डबल विकास।

कांग्रेस ने हमेशा विकास में रोड़े अटकाए 

यहाँ की भाजपा सरकार केंद्र की योजनायें तेज गति से जमीन पर उतार रही है लेकिन आपको याद रखना है कि जहाँ जहाँ कांग्रेस सरकार होती है रोड़े अटकाती है जब केंद्र में थी तो भाजपा की एमपी सरकार को परेशान किया गया , 2014 के बाद से एमपी के विकास ने असल तेजी पकड़ी है।

कांग्रेस के विकास का मॉडल, लापता मॉडल था: मोदी 

यहाँ के नौजवानों ने कांग्रेस के पुराने बुरे दिन नहीं देखे , इस पीढ़ी को पता होना चाहिए , कांग्रेस के विकास के मॉडल का वर्णन एक शब्द में करना है तो वो मॉडल था लापता मॉडल,  बिजली लापता, सड़क लापता, पानी लापता , रोजगार लापता, गरीबों के घर लापता, कांग्रेस के लापता मॉडल में विकास भी लापता था , कांग्रेस राज में नौजवानों का भविष्य लापता था किसानों का कल्याण लापता था।

[dgv_vimeo_video id=”882421440″]

पीएम ने नाम लिए बिना नीतीश कुमार पर साधा निशाना 

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा – कल इंडी एलायंस के बड़े नेता ने सदन में माता बहनों के ऐसी भाषा में गन्दी बातें की,  शर्म नहीं है उनको, इंडी का एक भी नेता इस अपमान के बाद कोई नहीं बोला , जो माताओं बहनों के प्रति ये द्रष्टिकोण रखते है वो क्या आपका भला कर सकते हैं ? आपकी इज्जत बचा सकते हैं सम्मान कर सकते हैं ? कितने नीचे गिरोगे, दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हो।

[dgv_vimeo_video id=”882421633″]

[dgv_vimeo_video id=”882421939″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews