Sahara : अब सुब्रत रॉय और उनकी पत्नी के खिलाफ गुना में 420 का मामला दर्ज

Sahara : अब सुब्रत रॉय और उनकी पत्नी के खिलाफ गुना में 420 का मामला दर्ज

गुना, डेस्क रिपोर्ट। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (Sahara Chief Subrata Roy) सहित चार अन्य लोगों पर गुना के सिटी कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। इनमें उनकी पत्नी का नाम भी शामिल है। इनपर आईपीसी की धारा 420, 406 ,120, बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Sahara : सुब्रतो राय के खिलाफ एक और FIR, 29 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

सहारा बैंक में खाताधारकों का लाखों रुपया जमा है और खाताधारकों को सालों बीतने के बाद अब तक भी उनकी राशि नहीं मिली है। पांच दिन पहले भी खाताधारकों ने सिटी कोतवाली में शिकायत की थी। िस शिकायत के बाद गुना एसपी ने थाना प्रभारी को तुरंत मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पूरे मामले में गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने 5 सदस्यीय टीम का गठन भी किया है। संभावना है कि टीम जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है। बता दें कि सहारा समूह एवं सहारा बैंक से जुड़े लोगों से 5 करोड़ से अधिक की राशि की वसूली होना है। इससे पहले भिंड में भी सुब्रत राय के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी। एफआईआर दर्ज कराने वाले कोई और नहीं, कंपनी के ही एजेंट हैं और उन का आरोप है कि कंपनी उनके द्वारा निवेश कराए गए 29 करोड़ रूपये का भुगतान नहीं कर रही है। इस तरह के कई मामले कुछ अन्य स्थानों पर भी दर्ज किए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews