बीनागंज चाचौड़ा तो फिर मिलेगा स्वच्छ पानी, कुएं से जल आपूर्ति शुरू

बीनागंज चाचौड़ा तो फिर मिलेगा स्वच्छ पानी, कुएं से जल आपूर्ति शुरू

गुना, विजय कुमार जोगी। बीते 5 सालों से चाचौड़ा और बीनागंज में सभी 15 वार्डों में तालाब से पानी की सप्लाई की जा रही थी, जिससे लोगों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही थी। नगर परिषद ने लाखों रुपए की लागत से बने कुएं से पेयजल की सप्लाई बंद कर दी थी और तालाब का पानी लोगों को पिलाया जा रहा था, जिसकी शिकायत पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाठानी ने चाचौड़ा एसडीएम और नगर परिषद सीएमओ से की थी।

शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारी चाचौड़ा और बीनागंज में सप्लाई होने वाले पेयजल फिल्टर प्लांट पर पहुंचे जहां पर निरीक्षण के बाद निर्णय लिया कि चाचौड़ा और बीनागंज को लंबे समय बाद स्वच्छ कुएं का जल फिर से प्रदाय किए जाएगा। अब कुएं के पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। बता दें कि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाठानी ने 2008-9 में सरकार के सहयोग से पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए इस कुएं का निर्माण कराया था और लाखों की लागत से कुएं को बनाया गया था। इसके बावजूद बीते 5 सालों में परिषद द्वारा इस कुएं का इस्तेमाल पेयजल के लिए नहीं किया गया और तालाब का पानी ही सप्लाई किया जा रहा था। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाठानी ने इस बात की शिकायत चाचौड़ा एसडीएम वीरेन सिंह बघेल और नगर परिषद सीएमओ प्रियंका से की थी जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुएं का पानी पेयजल के लिए सप्लाई किया जाना शुरू करवाया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews