जब पुलिस कांस्टेबल ने विभाग से ही प्रताड़ित होकर लगाई राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार

जब पुलिस कांस्टेबल ने विभाग से ही प्रताड़ित होकर लगाई राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार

गुना, डेस्क रिपोर्ट। गुना में पदस्थ पुलिस कांस्टेबल ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई, जानकर हैरानी होगी कि यह गुहार इस पुलिस कांस्टेबल ने किसी और से नही बल्कि पुलिस की प्रताड़ना से ही तंग आकर लगाई है, ऐसा उसने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है। पुलिस कांस्टेबल गुना के मधुसूदनगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक हरनाम सिंह रघुवंशी है।हरनाम सिंह ने अपने फेसबुक अकॉउंट से यह पोस्ट की है।

यह भी पढ़ें… India Vs Sl Test: भारत ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर रचा इतिहास, लगातार 15वीं सीरीज जीती

हरनाम सिंह ने जो पोस्ट की है, उसमें लिखा है कि प्रार्थी के परिवार को टॉर्चर किया जा रहा है। प्रार्थी अपने परिवार की दशा देख नहीं पा रहा है। मां को बेटे से अलग कर दिया गया है। मां बेटे की चिंता में खोई रहती है। अतः प्रार्थी से अपने परिवार की दशा नहीं देखी जाती। मेरी नौकरी को ध्यान में रखकर मेरा परिवार कुछ नहीं कर सकता। मेरा परिवार कुछ करता है, तो मुझ पर दवाब बना दिया जाता है। अतः प्रार्थी का यही निवेदन है। प्रार्थी को इच्छामृत्यु प्रदान करने की कृपा करें। जिस किसी भी भाई को यह संदेश मिले वह आगे बढ़ाकर महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाने का कष्ट करे।”

यह भी पढ़ें… MP News: तेंदुए का अवैध व्यापार पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने आरोपियों को सुनाई 3 साल की सजा

दरअसल कुछ दिनों पहले हरनाम सिंह के बेटे को चोरी के एक मामलें में पकड़ा गया था जिसके बाद पुलिस जांच में अब चालान पेश होना है, गुना एस पी की माने तो बेटे पर हो रही कार्रवाई रुकवाने हरनाम सिंह इस तरह की हरकतें कर रहा है,हालांकि उसका पत्र सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और हरनाम सिंह को अधिकारियों ने तलब कर लिया जिसके बाद हरनाम सिंह ने इच्छा मृत्यु की पोस्ट तो डिलीट कर दी साथ ही लिखकर दिया कि उसने आवेश में आकर यह फेसबुक में पोस्ट की थी। फिलहाल अब विभाग हरनाम सिंह पर भी कार्रवाई के मूड में है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews