यात्री बस में युवकों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़, कंडक्टर-ड्राइवर से मारपीट

यात्री बस में युवकों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़, कंडक्टर-ड्राइवर से मारपीट

गुना।

राईन ट्रेवल्स की यात्री बस में कुछ दहशतगर्दों ने जमकर उत्पात मचाया।  बताया जा रहा है की शिवपुरी से इंदौर जा रही यात्री बस में बैठने की जगह को लेकर कुछ बदमाश युवकों का विवाद बस कंडक्टर से हो गया था।  जिसके चलते बस कंडक्टर ने युवकों को बस से नीचे उतार दिया था।  इसी नोंकझोंक में बदमाशों ने अपने दूसरे साथियों को बुलाकर बस को फ़िल्मी स्टाइल में ओवरटेक किया और बाईपास पर रोक लिया।  

बस रुकते ही बदमाशों ने ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट करते हुए बस में भी तोड़फोड़ कर डाली। आरोपियों के हमले में बस कंडक्टर और ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए।  बस ड्राइवर ने वाहन को किसी तरह कैंट थाने पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।  आरोपियों में गोलू रघुवंशी , बब्लू यादव , वीरू रघुवंशी समेत 4 आरोपी शामिल थे जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  इस घटनाक्रम के बाद से ही यात्री बस में सवार पैसेंजर बुरी तरह दहशत में हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews