11 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, डबरा एसडीएम की कार्रवाई

11 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, डबरा एसडीएम की कार्रवाई

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश पर प्रदेश भर में माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है| शासकीय भूमि पर क़ब्ज़े और अवैध निर्माण को प्रशासन सीएम की मंशानुसार जमींदोज करने में जुटा है| इसी कड़ी में ग्वालियर (Gwalior) जिले के पिछोर कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 करोड़ रुपए की सरकारी भूमि (Government Land) पर किये कब्जे को मुक्त करवाने की कार्रवाई की गई है।

एसडीएम प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पिछोर बस स्टेंड के पास जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया| 3375 वर्ग फ़ीट में बनी दुकानों को ज़मींदोज़ किया गया, साथ ही हरसिद्दी माता के पास पहाड़ी के समीप बने अतिक्रमण को भी हटाया गया।

इस कार्रवाई के दौरान लोगो की भीड़ भी उमड़ पड़ी, प्रशासन ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी| काफी तादात में पुलिस फोर्स वहाँ मौजूद रहा| अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के बाद नायब तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने बताया कि दो जगह से लगभग 11 करोड़ से ज़्यादा की भूमि पर किये अतिक्रमण को हटाया गया है, साथ ही आगे भी और इसी तरह कार्रवाई करने की बात कही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews