यहाँ मिले मरकज के 19 जमाती, प्रशासन अलर्ट पर, सूचना छिपाई होगी तो होगी FIR

यहाँ मिले मरकज के 19 जमाती, प्रशासन अलर्ट पर, सूचना छिपाई होगी तो होगी FIR

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| कोरोना वायरस को फैलाने में निजामुद्दीन मरकज के जमातियों की भूमिका संदेह के घेरे में आने के बाद उनकी खोजबीन तेज हो गई है। ग्वालियर जिला प्रशासन को 19 जमातियों के शहर में होने की सूचना मिली है। कलेक्टर का कहना है कि यदि किसी ने सूचना छिपाई होगी तो इनपर FIR की जायेगी।

कोरोना के चलते जारी लॉक डाउन के बीच बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट है। खास तौर से जमातियों को लेकर प्रशासन बहुत संजीदा है। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने एक वीडियो जारी कर बताया कि जिला प्रशासन को जिले में 19 मरकज जमातियों के होने की जानकारी मिली है। प्रशासन इनका परीक्षण करा रहा है यदि जानकारी सही निकली और किसी ने भी आने की सूचना छिपाई होगी तो उसके खिलाफ FIR की जायेगी।

कलेक्टर ने बताया कि हम अब तक जिले में 700से ज्यादा सेम्पलिंग कर चुके हैं और ये अभी जारी है। सभी छह पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में धीरे धीरे राहत दी जा रही है। कलेक्टर ने अपील की कि यदि कोई बाहर से आता है तो तत्काल प्रशासन को सूचना दे जिससे उसकी स्क्रीनिंग की जा सके और आवश्यकता पड़ने पर सेम्पलिंग की जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews