ग्वालियर में 24 घंटे की बारिश ने तोड़ा 94 साल का रिकॉर्ड

ग्वालियर में 24 घंटे की बारिश ने तोड़ा 94 साल का रिकॉर्ड

ग्वालियर ।अतुल सक्सेना। सर्दी के मौसम में अचानक हुई बारिश भले ही फसलों के लिए फायदेमंद हो लेकिन लोगों को ये कहर लग रही है। लगातार 24 घंटे तक हुई बारिश ने 94 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में जनवरी में 24 घंटे में अब तक की सबसे अधिक बारिश 47.2 मिलीमीटर इस साल हुई है । इससे पहले 8 जनवरी 1926 को 24 घंटे में 52.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

बुधवार से गुरुवार तक लगातार 24 घंटे हुई बारिश से पहले 2014 में 22 जनवरी को भी ऐसा हुआ था लेकिन तब 33.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी । मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी पश्चिमी मध्यप्रदेश में ऊपर चक्रवात बना हुआ है जिसके कारण प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण राजस्थान में ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। जिसके असर से ग्वालियर चंबल अंचल में आज भी बारिश और कोहरे के आसार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews