Road Accident : आपस में भिड़ी दो कारें, सेना के जवान समेत 3 की दर्दनाक मौत

Road Accident : आपस में भिड़ी दो कारें, सेना के जवान समेत 3 की दर्दनाक मौत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जिले (Gwalior) में रेसकोर्स रोड पर बीती रात दो तेज रफ्तार कार (Car) आपस में भिड़ (Road Accident) गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें एक सेना का हवलदार और एक राहगीर शामिल है जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

यह भी पढ़े… MP के इस कलेक्टर ने किया ऐसा काम, देशभर में हो रही चर्चा

जानकारी के अनुसार, रेसकोर्स रोड पर एमआईटीएस कॉलेज (MITS College) के सामने शनिवार की रात दो कार पीछे से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर एक डंपर खड़ा था जिसको बचाने के चक्कर में आगे चल रही कार डिवाईडर पर चढ़ गई उसके पीछे आ रही तेज रफ्तार दूसरी कार भी उसमें भिड़ गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनो कारों के परखच्चेे उड़ गए। दुर्घटना में कार में सवार अखिलेश सिंह तोमर और अन्नू भारद्वाज एवं राहगीर संदीप सिंह जाट की मौत हो गई। संदीप राहगीर बताया गया है जबकि अखिलेश बीएसएफ (BSF) में हवलदार बताया गया है। वहीं दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग सहित चार लोग घायल हुए हैं घायलों में एक महिला भी शामिल है। घायलों को जयारोग्य अस्पताल (Jairogya Hospital) में भर्ती कराया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews