बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने कट्टे की नोंक पर व्यापारी को लूटा, ज्वैलरी से भरा बैग ले उड़े

बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने कट्टे की नोंक पर व्यापारी को लूटा, ज्वैलरी से भरा बैग ले उड़े

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में कनक गार्डन के पास दुकान बंद कर घर जा रहे एक ज्वैलर पर गोली चलाकर अज्ञात बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। जिसमें रुपये और ज्वैलरी थी सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी लेकिन बदमाश उसकी पकड़ से अभी दूर हैं।

भिंड रोड पर गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में सोनू उर्फ सुरेंद्र सोनी बालाजी ज्वैलर के नाम से सराफा कारोबार करते हैं। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ज्वैलर सोनू सोनी उर्फ सुरेंद्र सोनी रात को दुकान बंद कर घर के लिए निकल रहे थे तभी तीन बदमाश एक सफेद रंग की आपाचे गाड़ी पर आये और कट्टे से फायर कर उनके हाथ से बैग लूटने की कोशिश करने लगे। सुरेंद्र बैग और खुद को बचाने पास की दुकान में घुस गए तो बदमाशों ने फिर फायर कर दिया जिसकी गोली सुरेंद्र की उंगली और पीठ में लगी। चोट लगते ही सुरेंद्र की बैग से पकड़ ढीली हो गई तो बदमाश उसे लूटकर भाग गए। सुरेंद्र के मुताबिक बैग में करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर थे जिनकी अनुमानित कीमत आठ लाख बताई गई है। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी अप घायल व्यापारी को अस्पताल लेकर भागे सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुँच गई। एसपी का कहना है कि नाकाबंदी करा दी गई है। बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज पता लगाए जा रहे हैं वे जल्दी ही पकड़े जायेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews