टाउनशिप से गायब हुआ मजदूर का 4 साल का मासूम, अपहरण की आशंका, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

4 साल के मासूम के गायब होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश स्निफर डॉग, फोरेंसिक टीम तलाश कर रही हैं लेकिन सीसीटीवी कैमरे ख़राब होने के कारण पुलिस को बड़ी परेशानी का सामना कर पद रहा है, यदि कॉस्मो आनंदा के कैमरे सही होते तो संभव है बच्चे के करीब होती पुलिस ।
Gwalior child missing

4 year old innocent child missing from Gwalior : ग्वालियर शहर की पॉश टाउनशिप कॉस्मो आनंदा में काम करने वाले एक मजदूर परिवार का 4 साल का मासूम कल मंगलवार दोपहर से गायब है, परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है, पुलिस ने बच्चे के गायब होने की शिकायत दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की है लेकिन एक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ ही है।

ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में स्थित पॉश टाउनशिप गेटबंद कॉलोनी कॉस्मो आनंदा में काम करने वाले एक मजदूर परिवार का 4 साल का बेटा कल दोपहर में अचानक गायब हो गया, ये परिवार ललितपुर   मजदूर परिवार जब लंच कर रहे थे तभी एक बच्ची ने खेलते हुए मासूम देवराज वंशकार को गोदी में उठाया और उसके बाद से बच्चा गायब है, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।

परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका 

बच्चे के माता पिता का कहना है कि जब वे लंच कर उठे तब करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने बच्चे देवराज को देखा तो वो कहीं दिखाई नहीं दिया, शाम तक उसे तलाशते रहे लेकिन जब वो नहीं मिला तब पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की, 4 साल के मासूम के गायब होने की खबर सुन पुलिस हरकत में आई और फिर कॉस्मो आनंदा पहुंची।

कॉस्मो आनंदा की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने उठाये सवाल 

एडिशनल एसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने बताया कि सूचना के बाद से पुलिस लगातार सीसीटीवी तलाश कर रही है लेकिन इस कालोनी में एक भी सीसीटीवी सही नहीं है मेन गेट का सीसीटीवी भी नहीं चल रहा यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था बहुत ख़राब है फिर भी हम अपने स्तर पर आसपास क्षेत्र में तलाश कर रहे हैं, यहाँ रहने वाले लोगों ने भी अव्यवस्था को लेकर प्रबंधन की शिकायतें की है।

कॉस्मो 

एडिशनल एसपी ने कहा कि सीएसपी, टी आई और अन्य स्टाफ टीमें बनाकर अलग अलग अलग जगह तलाश कर रहे हैं, हमें के एंगल मिला है उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं उम्मीद है जल्दी ही बच्चा मिल जायेगा, उधर परिजन परेशान है साथ ही मजदूरी करने आये अन्य परिवार अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews