बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बाल अपचारी फरार, इनमें तीन पूर्व डीजीपी की नातिन की हत्या में शामिल, गवाहों के घर बढ़ाई सुरक्षा

Gwalior News

6 child Molesters Abscond From Child Observation Home Gwalior : ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से आज गुरुवार सुबह 6 बाल अपचारी यानि नाबालिग आरोपी फरार हो गए, आरोपियों में तीन पूर्व डीजीपी की नातिन की हत्या में शामिल रहे हैं, एक दुष्कर्म का आरोपी है और दो अन्य अपराधों के आरोपी हैं, नाबालिग आरोपियों ने अंदर से दौड़ लगाई और बाहर तैनात होमगार्ड जवान को धक्का देकर दीवार फंड कर फरार हो गए, घटना के बाद पुलिस ने हत्याकांड के गवाहों के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश में पुलिस पार्टियाँ रवाना कर दी हैं।

बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक पवन तिवारी के मुताबिक घटना आज सुबह करीब नौ बजे की है, यहाँ 12 बाल अपचारी हैं इनमें से 6 अचानक अंदर से भागते हुए आये और बाहर सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्ड को धक्का दिया और फिर दीवार को लांघकर भाग गए, घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस यहाँ पहुंची है।

पुलिस ने शुरू की पड़ताल, आसपास के सीसीटीवी फुटेज कर रही चैक 

बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि 6 बच्चों के भागने की सूचना मिली है हमने यहाँ मौका देखा है , पुलिस पार्टियों को उनकी तलाश में रवाना कर दिया है जल्दी ही ये पकड़े जायेंगे, उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं ये सभी अलग अलग मामलों के आरोपी हैं और दो अलग अलग गुटों के हैं।

गार्ड बोला मैंने एक को पकड़ लिया शेष 6 मुझे धक्का देकर भाग गए 

होमगार्ड टीकाराम ने कहा कि वो कल से ही ड्यूटी पर आया है , मैं बाहर खड़ा थे , सभी अंदर से भाग कर आये और मुझे धक्का दिया, कुल 7 भागने की कोशिश कर रहे थे जिसमें से एक को मैंने पकड़ लिया और 6 भाग गए, उधर इस घटना के बाद से हडकंप मचा हुआ है क्योंकि जो आरोपी फरार हुए हैं उनमें से तीन आरोपी पूर्व डीजीपी सुरेंद्र यादव की नातिन अक्षया यादव हत्याकांड के आरोपी हैं।

आरोपियों के फरार होने के बाद से पुलिस ने अक्षया यादव मामले के गवाहों के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है, उधर जो अन्य आरोपी फरार हुए हैं उनमें से एक सिरोल से दुष्कर्म का आरोपी, बाकी अन्य दो के प्रकरणों के आरोपी है, पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews