ग्वालियर में खपाने पड़ोसी जिले से बस में ला रहे थे 6 क्विंटल मावा, खाद्य विभाग की कार्रवाई

खाद्य विभाग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दिवाली (Diwali) से पहले ग्वालियर(Gwalior) के पड़ोसी जिलों मुरैना(Morena) भिंड(Bhind) से आने वाले अमानक मावे (Non-standard mava) और दुकानदारों द्वारा तैयार की जा मिलावटी मिठाइयों (Impure sweets)के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान चला रखा है। इसी क्रम में शुक्रवार (friday) को प्रशासन  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 क्विंटल मावा जब्त किया है। खाद्य विभाग (Food department) इसकी सेम्प्लिंग (Sempaling)कर रहा है।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को सूचना मिली थी मुरैना जिले के अंबाह से एक बस में बड़ी मात्रा में मावा लेकर आ रहा है। सूचना के बाद खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से बस को गोला का मंदिर चौराहे के पास रोक लिया। टीम ने जब बस की चैकिंग की तो उसमें कई डलियों में रखा मावा दिखा। अधिकारियों के मुताबिक बस में अंबाह का एक व्यापारी भी बैठा था जिसने बताया कि वो मावा उसका है और वो उसे ग्वालियर के थोक मावा बाजार मोर बाजार में सप्लाई करने ला रहा था। खाद्य विभाग के अधिकारी बस और मावे को लेकर गोला का मंदिर थाने पहुंचे और नियमानुसार कार्रवाई की। खाद्य विभाग के अफसरों ने 6 क्विंटल मावे को जब्त कर उसकी सेम्प्लिंग की है। उनका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद व्यापारी के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews