बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते 6 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त, पुलिस ने खनिज विभाग को सौंपा

बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते 6 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त, पुलिस ने खनिज विभाग को सौंपा

ग्वालियर। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्ती के बावजूद माफिया लगातार नदियों की छाती को चीरकर रेत निकाल रहा है और बेख़ौफ़ उसका परिवहन भी कर रहा है। एक सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत का परिवहन कर रही 6 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की है। और कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया है।

प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से अवैध रेत खनन और परिवहन का मामला गर्माया हुआ है। खास बात ये है कि इसमें राजनेताओं की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष भागीदारी के चलते पुलिस और खनिज विभाग कार्रवाई से बचते है लेकिन कमलनाथ सरकार की सख्ती के बाद अब पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग मिलकर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में झांसी रोड थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध रूप से परिवहन करते ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त किये। थाने के टीआई महेश शर्मा के मुताबिक उन्हें अवैध रेत परिवहन की सूचना मिल रही थी। पुलिस सूचना की तस्दीक के बाद जब चेकिंग लगाईं तो 6 ट्रेक्टर ट्रॉली रेत का परिवहन करते पकड़े जिनके पास रॉयल्टी की रसीद नहीं थी जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के पास प्रतिवेदन बनाकर भेज दिया। उधर जिला खनिज अधिकारी गोविन्द शर्मा ने बताया कि  अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज 6 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की है जिनके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews