संक्रमण रोकने में नाकाम प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस आक्रोशित, दी आंदोलन की चेतावनी

संक्रमण रोकने में नाकाम प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस आक्रोशित, दी आंदोलन की चेतावनी

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| शहर में तेजी से बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के लिए कांग्रेस ने जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था को दोषी ठहराया है। इसके खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाएँ नहीं सुधरी तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को संभाग आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा । राघवेंद्र शर्मा ने ज्ञापन में आरोप लगाए कि जिले में बनाये गए क्वारेंटाइन सेंटर्स पेट भर्ती संकृमित मरीजों को ना तो प्रोपर इलाज मिल रहा है ना ही प्रोपर डाइट इतना ही नहीं उन्हे 10 दिन बाद बिना जांच के ही डिस्चार्य भी किया जा रहा है। यदि वे संकृमित् हैं और उन्होंने कम्यूनिटी में संक्रमण फैला दिया तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। राघवेंद्र शर्मा ने आयुक्त से दोषी कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एक सवाल के जवाब में प्रदेश महासचिव राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि जो खुद को टाइगर कह रहे हैं दर असल वो नर पिशाच हैं, ड्रेकुला हैं जिन्होंने ग्वालियर चंबल अंचल को कोरोना के जरिये बारूद के ढेर पर बैठा दिया है । उन्होंने कहा कि इन तथाकथित टाइगरों ने ग्वालियर को कोरोना के बीच चुनावों में झोंका हैं यदि जल्दी सुधार नहीं आया तो कांग्रेस पार्टी ऐसा आंदोलन करेगी जिसके धमक से इनके इनके कान कांप जायेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews