ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष के घर पहुंचकर ग्रहमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना

ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष के घर पहुंचकर ग्रहमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना

डबरा/सलिल श्रीवास्तव| भाजपा (BJP) के जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा के बड़े भाई श्रीनिवास मुदगल का बीते दिनों स्वर्गवास हो गया था| आज शनिवार को प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) उनके निवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की|

नरोत्तम मिश्रा ने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया साथ ही इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ती देने की ईश्वर से प्रार्थना की। स्वर्गीय श्रीनिवास मुदगल लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे और समाज सेवा के क्षेत्र में कई संस्थाओं में जुड़कर लोगों की मदद करते थे | नरोत्तम मिश्र के साथ भाजपा के कई नेताओं ने भी जिला जिला ग्रामीण अध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की | शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन,पूर्व मंडी अध्यक्ष मुकेश बंटी गौतम,मोहन सिंह राठौर, युवा भाजपा नेता विवेक मिश्रा, विपिन आनंद, दामोदर गुप्ता, राजू कुकरेजा, सतेंद्र भार्गव, भीकम साहू, रामवीर घुरैया, पोषण रावत आदि शामिल रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews