संपत्ति के लालच में चाचा ने की भतीजे की हत्या

संपत्ति के लालच में चाचा ने की भतीजे की हत्या

डबरा/सलिल श्रीवास्तव| संपत्ति के लालच में डबरा के रामगढ़ रोड़ बार्ड 16 में रहने बाले कलयुगी चाचा ने अपने सगे भतीजे की हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया | पुलिस ने शक के आधार पर जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया |

पुलिस को नाबालिक का शव उसी के चाचा की निशानदेही पर राजगढ़ जिले के सहारनपुर के पास नदी में मिला है किशोर के दोनों हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे। पुलिस ने आरोपी चाचा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।एसडीओपी उमेश तोमर ने बताया की नगर के रामगढ़ रोड पर रहने वाले राजू सेन गल्ले का काम करते हैं। उनका चौदह वर्षीय लड़का अजय 23 जून को सुबह के समय घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक वह लौट कर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। उसका पता नहीं चलने पर सिटी पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। मामले में राजू ने अपने छोटे भाई राहुल उर्फ़ लाला सेन पर संदेह जताया था। इसी आधार पर पुलिस ने लाला को खोजकर उससे पूछताछ की तो उसने अजय की हत्या करना बताया और उसकी निशान देही पर गुरुवार को पुलिस टीम ने राजगढ़ जिले के सहारनपुर के पास नदी से किशोर अजय का शव बरामद कर लिया है, जिसके दोनों हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। पुलिस ने सख्ती से पूछ-ताछ की तो आरोपी ने सब कुछ सच-सच बता दिया आरोपी द्वारा मामले में पुलिस को बार-बार गुमराह करने पर पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की। तो आरोपी ने सहारनपुर के पास अजय के शव को नदी में फेंकने की बात बताई, जिसके चलते पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र लोधी, आरक्षक अविनाश पटसरिया, शुभम, सुनील ने राहुल के द्वारा बताई जगह पर गुरुवार को पहुंचकर अजय के शव को नदी से बरामद कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews