केंद्रीय मंत्री तोमर के भाई की पार्थिव देह पंच तत्व में विलीन

केंद्रीय मंत्री तोमर के भाई की पार्थिव देह पंच तत्व में विलीन

ग्वालियर। अतुल सक्सेना|केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर (मुन्नू) की पार्थिव देह का हिंदू रीति रिवाज के साथ शनिवार शाम मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्री अजय प्रताप का शनिवार सुबह दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने छोटे भाई अजय प्रताप सिंह ( मुन्नू ) की पार्थिव देह को लेकर शनिवार शाम मुरार, ग्वालियर स्थित निज निवास पर पहुंचे। निधन की सूचना के बाद से ही उनके घर के बाहर नेताओं सहित रिश्तेदारों का जुटना शुरू हो गया था। है हालांकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कोरोना को देखते हुए लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने की अपील की थी बावजूद इसके लोग वहाँ अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जुटने लगे थे।

मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने जताया शोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर किया गहरा दु:ख व्यक्त किया है मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त किया किया है । ऊर्जा मंत्री तोमर ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इसी तरह प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस गहरे दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। वहीं राज्य मंत्री उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास विभाग भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। राज्य मंत्री कुशवाह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews