पुलिस थाने से कुछ दूर बीच शहर में युवक की हत्या कर शव को जलाया, आरोपी फरार

पुलिस थाने से कुछ दूर बीच शहर में युवक की हत्या कर शव को जलाया, आरोपी फरार

Gwalior Crime News : ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस थाने से कुछ दूर एक व्यक्ति की हत्या की और फिर उसके शव को जलाकर भाग गए, घटना कितने बजे की है ये भी पुलिस को नहीं पता, सुबह जब किसी ने थाने को सूचना दी तब पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल मृतक अज्ञात है आरोपी फरार है।

घटना स्थल के पास ही है पड़ाव पुलिस थाना

ग्वालियर के पड़ाव रेलवे पुल के नीचे किसी व्यक्ति का अधजला शव देखकर राहगीर सहम गए, उन्होंने पड़ाव थाना पुलिस को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो वो भी सहम गई, अधजला शव किसी नौजवान का दिखाई दे रहा था।

जहाँ हत्या हुई पास में ही आबकारी विभाग का कार्यालय

टी आई विवेक अष्ठाना ने आसपास लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया, खास बात ये है कि जहाँ अधजला शव मिला उससे मात्र 10 कदम की दूरी पर ही आबकारी विभाग का कार्यालय है, वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली, शव के पास में एक छोटा सा मंदिर बना हुआ है, दीवार पर देवी देवताओं के चित्र बने हैं इसलिए पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

मरने वाला अज्ञात, आरोपी फरार

पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जरुरी पड़ताल कर ली , फिलहाल मरने वाला अज्ञात है और मारने वाले फरार हैं, लेकिन ख़ास बात ये है कि शहर के बीचों बीच पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर एक युवक की हत्या हो जाने से पुलिस की कार्यशैली और नाइट गश्त पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”784970086″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews