ग्वालियर में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 27 पहुंचा

ग्वालियर में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 27 पहुंचा

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| Gwalior news कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए जांच नमूनों में से शनिवार को 395 नमूनों की जांच प्राप्त हुई है। इनमें 390 नमूनों की जांच निगेटिव और 5 नमूनों की जांच पॉजिटिव प्राप्त हुई है। पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों की शहर के बाहर से आने की हिस्ट्री है। जबकि निजी नर्सिंग होम में भर्ती एक महिला भी पॉजिटिव आई है जो डिलेवरी के लिए भर्ती हुई थी। कुल मिलाकर अब तक जिले में 27 के पॉजिटिव आ गए हैं।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh) ने बताया कि ग्वालियर (Gwalior) जिले में शनिवार 9 मई को कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु भेजे गए नमूनों में से 395 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोग ग्वालियर के बाहर से आए हुए हैं। इनमें चैन्नई, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर शामिल हैं। सभी पॉजिटिव पाए गए मरीजों का उपचार प्रारंभ करने के साथ ही उनके निवास क्षेत्र को केन्टोनमेंट एरिया घोषित कर सर्वेक्षण कराया जायेगा। उन्होंने आम जनों से अपील की है कि जो लोग भी बाहर से आ रहे हैं वे अपने घरों में क्वारेंटाइन रहें।

उधर कौल नर्सिंग होम में भर्ती महिला की निजी पैथोलॉजि रिपोर्ट को सरकारी आंकड़ों में अभी नहीं गिना गया है महिला का एक और सेम्पल लिया गया है जिसकी जांच के बाद तय होगा कि महिला पॉजिटिव है या नेगेटिव। बहरहाल जिले में अब तक 27 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं लेकिन इनमें से 7 मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं । खास बात ये है कि जो पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं वो दूसरे शहरों से ग्वालियर में आ रहे हैं। जिसपर नियंत्रण लगाना अब बहुत जरूरी हो गया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews